PAK-W Inning
34/0 (3.4 ov)
Target: 171
Muneeba Ali 20(13)*
Gull Feroza 12 (8)
Pakistan Women need 137 runs in 16.3 remaining overs
{"_id":"6a2d109aa8e92dce400a3918","slug":"vaibhav-suryavanshi-younger-brother-ashirwad-century-in-local-match-boundaries-stats-2026-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैभव सूर्यवंशी की राह पर छोटे भाई आशीर्वाद: स्थानीय मैच में जड़ा शतक, चौकों की कर दी बरसात; एक छक्का भी लगाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वैभव सूर्यवंशी की राह पर छोटे भाई आशीर्वाद: स्थानीय मैच में जड़ा शतक, चौकों की कर दी बरसात; एक छक्का भी लगाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी जहां अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा रहे हैं तो अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद भी उनकी राह पर चल दिए हैं। आशीर्वाद ने बिहार में एक स्थानीय मैच में दमदार बल्लेबाजी की जिस पर वैभव ने उन्हें बधाई दी है।
वैभव के भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी
- फोटो : Ujjawal Sooryavanshi Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से दमदार पारियां खेल रहे हैं। वैभव की प्रतिभा हाल ही में सभी ने आईपीएल 2026 में देखी थी, जहां उन्होंने दिग्गज गेंदबाजों के सामने निडर होकर बल्लेबाजी की। अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी उन्हीं की राह पर चल दिए हैं। आशीर्वाद ने बिहार के समस्तीपुर में एक स्थानीय मैच के दौरान अपना दम दिखाया और शतकीय पारी खेली।
धैर्य और सूझबूझ से की बल्लेबाजी
आशीर्वाद ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 87 गेंदों पर 103 रन बनाए। ताजपुर क्रिकेट अकादमी के लिए खेलते हुए आशीर्वाद ने 118.39 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। दिलचस्प बात यह है कि जहां वैभव पहली ही गेंद से आक्रामक होकर खेलते हैं, उनके छोटे भाई आशीर्वाद इससे उलट हैं। आशीर्वाद ने धैर्य का परिचय देते हुए सूझबूझ से बल्लेबाजी की। आशीर्वाद की पारी का अंत प्रशांत राज ने किया।

वैभव ने दी बधाई
आशीर्वाद की पारी देखकर वैभव सूर्यवंशी भी गदगद हो गए और उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर आशीर्वाद को बधाई दी। इतना ही नहीं, वैभव के भाई उज्जवल ने भी सोशल मीडिया पर आशीर्वाद की पारी के बारे में पोस्ट किया। उज्जवल ने मैच की तस्वीरें और स्कोरकार्ड पोस्ट कर बताया कि आशीर्वाद ने अपने करियर का पहला शतक लगाया है।

वैभव को पहली बार मिला सीनियर टीम में मौका
मालूम हो कि वैभव सूर्यवंशी को अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर सीनियर भारतीय टीम में पहली बार मौका मिला है। वैभव आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। 15 साल के वैभव को अगर प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका मिलता है तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे।

वैभव के चयन पर मना था जश्न
वैभव को जब छह जून को भारतीय टीम में चुना गया था तो उनके गांव ताजपुर में जश्न मना था। समस्तीपुर जिले में जश्न का माहौल था और उनके पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों ने मीठाई बांटी थी और पटाखे चलाकर जश्न मनाया था। वैभव फिलहाल त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम के साथ श्रीलंका में हैं।