सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India A Penalised 10 Runs After Batter Repeatedly Ran on Protected Area of Pitch vs Sri Lanka-A

IND vs SL: एक बल्लेबाज की गलती पड़ी भारतीय टीम पर भारी! श्रीलंका के खिलाफ मैच में क्यों लगा 10 रन का जुर्माना?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Jun 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीलंका-ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में भारत-ए को 10 रन की पेनल्टी झेलनी पड़ी। बल्लेबाज विप्रज निगम ने अंपायरों की चेतावनी के बावजूद दो बार पिच के संरक्षित हिस्से पर दौड़ लगाई, जिसके कारण ऑन-फील्ड अंपायरों ने दो बार पांच-पांच रन का जुर्माना लगाया। दिलचस्प बात यह रही कि विप्रज ने बाद में अर्धशतक भी लगाया और सूर्यांश शेडगे के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला।

India A Penalised 10 Runs After Batter Repeatedly Ran on Protected Area of Pitch vs Sri Lanka-A
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

क्रिकेट में अक्सर एक-एक रन मैच का रुख बदल देता है, लेकिन श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में भारत-ए ने बिना गेंद खेले ही विरोधी टीम को 10 रन दे दिए। वजह बने युवा बल्लेबाज विप्रज निगम, जिनकी एक गलती टीम पर भारी पड़ गई। त्रिकोणीय सीरीज के इस मुकाबले में अंपायरों ने भारत-ए पर कुल 10 रन की पेनल्टी लगा दी। यह जुर्माना पिच के संरक्षित हिस्से (प्रोटेक्टेड एरिया) पर बार-बार दौड़ने के कारण लगाया गया।


क्या है पूरा मामला?
 
  • मैच के 34वें और 37वें ओवर के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर प्रगीथ रामबुकवेला और शांथा फोन्सेका ने भारत-ए के खिलाफ दो बार पांच-पांच रन की पेनल्टी सुनाई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रिपोर्ट के मुताबिक, विप्रज निगम ने 34वें ओवर में पहली बार पिच के संरक्षित हिस्से पर दौड़ लगाई। इससे पहले अंपायर टीम को चेतावनी भी दे चुके थे। इसके बावजूद 37वें ओवर में उन्होंने दोबारा वही गलती दोहरा दी।
  • विज्ञापन
  • दूसरी घटना तब हुई जब विप्रज ने गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलकर रन लेने की कोशिश की। नॉन-स्ट्राइकर सूर्यांश शेडगे ने उन्हें वापस भेज दिया। क्रीज में लौटने की जल्दबाजी में विप्रज पिच के बीचोंबीच संरक्षित हिस्से से होकर दौड़ गए।

नियम क्या कहता है?
क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, बल्लेबाजों को पिच के संरक्षित हिस्से पर दौड़ने से बचना होता है। ऐसा करने से पिच को नुकसान पहुंच सकता है, जिसका असर बाद में गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों पर पड़ता है।
यदि चेतावनी के बाद भी खिलाड़ी गलती दोहराता है तो अंपायर विपक्षी टीम को पांच रन की पेनल्टी दे सकते हैं। भारत-ए के मामले में यह गलती दो बार हुई, इसलिए कुल 10 रन श्रीलंका-ए के खाते में जोड़ दिए गए।

गलती भी की, टीम को संभाला भी
हालांकि विप्रज निगम सिर्फ इस विवाद के कारण चर्चा में नहीं हैं। जब भारत-ए का स्कोर 143 रन पर सात विकेट था, तब उन्होंने सूर्यांश शेडगे के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 104 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। विप्रज ने 49 गेंदों में 51 रन बनाए, जबकि शेडगे ने 66 गेंदों पर 72 रन की शानदार पारी खेली। दोनों की बदौलत भारत-ए 265 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

श्रीलंका-ए को भी मिला था जुर्माना
दिलचस्प बात यह है कि मुकाबले में सिर्फ भारत-ए ही नहीं, श्रीलंका-ए को भी नियम उल्लंघन का खामियाजा भुगतना पड़ा। 16वें ओवर में विकेटकीपर निरोशन डिकवेला वाइड गेंद को नहीं रोक सके और गेंद उनके पीछे रखे हेलमेट से टकरा गई। इसके चलते भारत-ए को पांच बोनस रन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed