सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ind a vs SL a live cricket score India a vs srilanka a tri series 2026 vaibhav suryavanshi wicket falls early

IND A vs SL-A Live Score: भारत-ए की बल्लेबाजी फिर हुई फ्लॉप; 27 ओवर के बाद स्कोर 132/6; वैभव ने बनाए इतने रन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Jun 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Live Cricket Score, India A vs Sri Lanka A (IND A vs SL A) 1st ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत-ए की टीम फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर है। वहां टीम श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है। भारत का यह तीसरा मैच है। उसने एक जीता है और एक हारा है।

Ind a vs SL a live cricket score India a vs srilanka a tri series 2026 vaibhav suryavanshi wicket falls early
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में 27 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। भारतीय-ए टीम की बल्लेबाजी एक बार खराब रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। फिलहाल अनुकूल रॉय और सूर्यांश शेडगे क्रीज पर हैं।


वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई आक्रामकता
भारत-ए को पहला झटका विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा, जो 13 गेंदों में 11 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार बने। इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और 14 गेंदों में 21 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि, वह साहन अराचिगे की गेंद पर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायकवाड़ पर बड़ी जिम्मेदारी
दो विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभालने का जिम्मा उठाया। दोनों ने 54 गेंद में 52 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, दोनों ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। ऋतुराज 42 गेंद में 37 रन और तिलक 32 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज को विजयकांत ने और तिलक को मथुलन ने पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


बदोनी और निशांत भी नहीं चले
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आयुष बदोनी और निशांत सिंधु भी कुछ खास नहीं कर सके। बदोनी 35 गेंद में 15 रन बनाकर वनुजा सहान के शिकार बने। वहीं, सिंधु विजयकांत की गेंद पर कैच आउट हुए। निशांत छह रन ही बना सके। भारत इससे पहले श्रीलंका-ए के खिलाफ मैच जीत चुका है, लेकिन अफगानिस्तान-ए के खिलाफ टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed