{"_id":"6a30a340ef9e54da19078ce0","slug":"fifa-world-cup-2026-spain-belgium-uruguay-held-to-draws-iran-nz-clash-full-highlights-schedule-today-see-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?: स्पेन-बेल्जियम और उरुग्वे को खेलना पड़ा ड्रॉ; ईरान ने अमेरिका में दिखाया दम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?: स्पेन-बेल्जियम और उरुग्वे को खेलना पड़ा ड्रॉ; ईरान ने अमेरिका में दिखाया दम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार
फीफा विश्व कप 2026 में सोमवार का दिन उलटफेरों और चौंकाने वाले नतीजों से भरा रहा। विश्व नंबर-3 स्पेन को विश्व कप डेब्यू कर रहे केप वर्डे ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं बेल्जियम को मिस्र के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा और उरुग्वे भी सऊदी अरब के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सका। दोनों टीमों का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। मंगलवार को ग्रुप-जी में ईरान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है।
फीफा विश्वकप 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 में सोमवार का दिन कई दिग्गज टीमों के लिए निराशाजनक रहा। विश्व फुटबॉल की ताकत माने जाने वाले स्पेन, बेल्जियम और उरुग्वे अपनी-अपनी शुरुआती जीत दर्ज नहीं कर सके। सबसे बड़ा झटका स्पेन को लगा, जिसे विश्व कप में पहली बार खेल रही केप वर्डे की टीम ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। दूसरी ओर मिस्र ने बेल्जियम को कड़ी टक्कर देते हुए 1-1 की बराबरी पर रोक दिया, जबकि सऊदी अरब ने उरुग्वे से एक अंक छीनकर ग्रुप-एच की तस्वीर रोचक बना दी। इसके अलावा ईरान ने भी लॉस एंजिलिस स्टेडियम में न्यूजीलैंड से 2-2 से ड्रॉ खेला। यानी सोमवार (अमेरिकी समय के हिसाब से) का दिन चारों मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए।
5.3 लाख आबादी वाले केप वर्डे ने स्पेन को रोका
दिन का सबसे बड़ा उलटफेर अटलांटा में देखने को मिला, जहां विश्व रैंकिंग में 64वें स्थान पर मौजूद केप वर्डे ने विश्व नंबर-तीन स्पेन को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। यह केप वर्डे का पहला विश्व कप है और टीम ने अपने डेब्यू मैच में ही दुनिया को चौंका दिया। करीब 5.3 लाख आबादी वाले छोटे से अफ्रीकी देश ने 4.9 करोड़ की आबादी वाले स्पेन के खिलाफ अनुशासित रक्षात्मक खेल दिखाया। स्पेन ने गेंद पर अधिक नियंत्रण रखा और कई मौके बनाए, लेकिन केप वर्डे की मजबूत डिफेंस लाइन को भेद नहीं सका। इस नतीजे ने ग्रुप-एच को पूरी तरह खुला बना दिया है।

सऊदी अरब ने उरुग्वे को भी रोका
मियामी में खेले गए मुकाबले में सऊदी अरब और उरुग्वे ने 1-1 से ड्रॉ खेला। सऊदी अरब ने 41वें मिनट में अब्दुलेलाह अल-अमरी के गोल से बढ़त बनाई। उरुग्वे ने पूरे दूसरे हाफ में दबदबा बनाए रखा, लेकिन उसे बराबरी का गोल 80वें मिनट में मैक्सी अराउजो ने दिलाया। उरुग्वे ने मैच में 28 शॉट लगाए, जबकि सऊदी अरब के नाम सिर्फ सात प्रयास रहे। इसके बावजूद सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल-ओवैस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। 2022 विश्व कप में अर्जेंटीना को हराकर सनसनी मचाने वाली सऊदी टीम ने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मंच पर किसी भी दिग्गज को चुनौती दे सकती है।
ग्रुप-एच हुआ बेहद दिलचस्प
स्पेन-केप वर्डे और उरुग्वे-सऊदी अरब के ड्रॉ के बाद ग्रुप-एच की चारों टीमों के खाते में एक-एक अंक है। ऐसे में अगले मुकाबले इस ग्रुप में क्वालिफिकेशन की दिशा तय करेंगे। स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अंक हासिल कर केप वर्डे ने संकेत दे दिया है कि वह केवल भाग लेने नहीं, बल्कि मुकाबला करने आई है। वहीं सऊदी अरब ने भी उरुग्वे के खिलाफ अंक लेकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

लुकाकू के आते ही बदला मैच, फिर भी नहीं जीत सका बेल्जियम
सिएटल में खेले गए ग्रुप-जी मुकाबले में बेल्जियम और मिस्र ने 1-1 से ड्रॉ खेला। मिस्र ने 19वें मिनट में इमाम आशूर के गोल की बदौलत बढ़त हासिल की। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल था। बेल्जियम के लिए राहत की खबर स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू की वापसी रही। हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे लुकाकू दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे और उनके आने के महज 23 सेकंड बाद बेल्जियम को बराबरी का गोल मिला। हालांकि यह गोल मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी के आत्मघाती गोल के रूप में दर्ज हुआ।
बेल्जियम के कप्तान यूरी टिलेमांस ने लुकाकू की अहमियत बताते हुए कहा, 'वह हमारे लिए लक्ष्य खिलाड़ी हैं। फिटनेस हासिल करने में उन्हें समय लगेगा, लेकिन वह टीम की काफी मदद करते हैं।' कोच रूडी गार्सिया अपनी टीम के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने कहा, 'हम लय में नहीं थे। तकनीकी रूप से हमारा प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।' केविन डी ब्रुइन ने भी कई मौके बनाए, लेकिन बेल्जियम जीत का गोल नहीं कर सका।

ईरान और न्यूजीलैंड आमने-सामने
ग्रुप-जी में इंगलवुड के लॉस एंजिलिस स्टेडियम में ईरान ने न्यूजीलैंड को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। न्यूजीलैंड के एलिजाह जस्ट ने सातवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद ईरान के रमीन ने 32वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। फिर दूसरे हाफ में न्यूजीलैंड के एलिजाह ने ही 55वें मिनट में गोल दागा। इसके बाद ईरान के मोहेबी ने हेडर से गोल दाग स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद ईरान ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके। ईरान ने पूरे मैच में गजब का जज्बा दिखाया, 1-0 से और फिर 2-1 से पिछड़ने के बाद तुरंत जवाबी हमला किया।

फीफा विश्वकप में आज का शेड्यूल
फीफा विश्व कप 2026 के छठे दिन ग्रुप-आई और ग्रुप-जे के चार मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार 17 जून की शुरुआत फ्रांस और सेनेगल के मुकाबले से रात 12:30 बजे होगी, जबकि इसके बाद इराक और नॉर्वे की टीमें रात साढ़े तीन बजे आमने-सामने होंगी। सुबह साढ़े छह बजे विश्व चैंपियन अर्जेंटीना अपने अभियान का आगाज अल्जीरिया के खिलाफ करेगी, वहीं दिन का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के बीच सुबह साढ़े नौ बजे खेला जाएगा। हालांकि, भारत में ये सभी मैच 17 जून को खेले जाएंगे, लेकिन टूर्नामेंट के मेजबान देशों अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में मैचों के दौरान स्थानीय समय के अनुसार तारीख 16 जून ही रहेगी।