फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   youth beaten to death over chicken theft dispute in korba

कोरबा: मुर्गी चोरी के विवाद में बेरहमी से हत्या; डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान, पिता समेत दो नाबालिग गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 09:54 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
youth beaten to death over chicken theft dispute in korba
मुर्गी चोरी के मामूली विवाद में हत्या
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम जमनीमुड़ा में मुर्गी चोरी के मामूली शक ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक युवक की डंडे और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के कुछ घंटे बाद ही पाली पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता और उसके दो नाबालिग बेटों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच जमनीमुड़ा में आमने-सामने रहने वाले दो पड़ोसियों खुशाल सिंह कंवर उर्फ कुसाल सिंह और नारायण सिंह पोर्ते के बीच मुर्गी चोरी को लेकर कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि नारायण सिंह कोरते ने खुशाल के सिर पर डंडे से वार किया। जवाब में खुशाल ने भी हमला किया, जिससे नारायण के कान पर चोट आई और वह खून से लथपथ घर पहुंचा।
विज्ञापन


पिता को घायल देख नारायण के दोनों नाबालिग बेटे आक्रोशित हो गए और खुशाल सिंह के घर पहुंचकर ईंट और डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। हमले में खुशाल के सिर और कनपटी पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे शासकीय अस्पताल पाली पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, एएसपी कटघोरा, एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत और थाना प्रभारी पाली के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी नारायण सिंह पोर्ते 44 वर्ष निवासी जमनीमुड़ा को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया।


आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाए जाने पर न्यायिक रिमांड तैयार कर जेएमएफसी न्यायालय पाली में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त कर उसे उप जेल कटघोरा दाखिल कराया गया। वहीं प्रकरण में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना जुर्म कबूला। दोनों को किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के सामने पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद ने हत्या जैसी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।



अब यहां देखें तस्वीरें-

मुर्गी चोरी के मामूली विवाद में  हत्या
 

मुर्गी चोरी के मामूली विवाद में हत्या

 

मुर्गी चोरी के मामूली विवाद में  हत्या

मुर्गी चोरी के मामूली विवाद में हत्या


 

मुर्गी चोरी के मामूली विवाद में  हत्या

मुर्गी चोरी के मामूली विवाद में हत्या

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed