फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Midnight brawl over cigarette at Korba paan stall, youth thrashed, head smashed with stone, critically injured

सिगरेट देने को लेकर विवाद: पान ठेले पर युवक को बेरहमी से पीटा, सिर पर पत्थर मारने की कोशिश

Tue, 29 Sep 2026 05:40 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 05:40 PM IST
सार

देर रात खुले पान ठेले पर सिगरेट देने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक युवक को लात-घूंसों से पीटने और सिर पर पत्थर से हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घायल युवक का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Midnight brawl over cigarette at Korba paan stall, youth thrashed, head smashed with stone, critically injured
देर रात पान ठेले में सिगरेट देने को लेकर जमकर हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के कृष्णा नगर बस्ती में देर रात खुले पान ठेले पर सिगरेट देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान एसबीएस कॉलोनी निवासी राहुल शांडिल्य के रूप में हुई है। उसे सिर, हाथ और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सामान लेने पहुंचे थे दोनों दोस्त, शुरू हुआ विवाद
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, राहुल शांडिल्य अपने साथी दक्ष निराला के साथ बाइक से किसी काम से गया था। देर रात घर लौटते समय दोनों कृष्णा नगर स्थित पान ठेले पर रुके और सामान मांगा। इसी दौरान वहां तरुण साहू, देवेंद्र सिंह और लाला नामक युवक भी पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच सिगरेट और अन्य सामान देने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर गिराकर पीटा, पत्थर से हमले की कोशिश
पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान तरुण साहू, देवेंद्र सिंह और लाला पर राहुल शांडिल्य और दक्ष निराला के साथ मारपीट करने का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज में राहुल को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से मारते हुए और उसके सिर पर पत्थर से हमला करने की कोशिश किए जाने की घटना सामने आई है। मारपीट के बाद राहुल सड़क पर घायल हालत में पड़ा रहा। बाद में उसका साथी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।

सीसीटीवी फुटेज से जांच में मिली मदद
घटना का पूरा घटनाक्रम पान ठेले के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस इस फुटेज को जांच में शामिल कर रही है। सूचना मिलने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि एक पक्ष में राहुल शांडिल्य और दक्ष निराला हैं, जबकि दूसरे पक्ष में तरुण साहू, देवेंद्र सिंह और लाला नामक युवक हैं। विवाद के बाद मारपीट में राहुल घायल हुआ है।


दोनों पक्षों पर मामला, एमएलसी रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। देर रात तक खुले रहने वाले पान ठेलों को लेकर भी पुलिस की नजर है। बताया गया है कि संबंधित पान ठेले के संचालक के खिलाफ भी देर रात तक दुकान संचालित करने और सामान बेचने के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed