फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Attack on Odisha Police team in MP Miscreants free accused after opening fire News

एमपी में ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला: फायरिंग के बाद आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश, चार गाड़ियों से पहुंचे थे

Tue, 29 Sep 2026 04:33 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 04:33 PM IST
सार

सीधी की छुहिया घाटी में चार गाड़ियों में आए बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम को घेरकर फायरिंग और मारपीट की। बदमाश NDPS आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर फरार हो गए। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Attack on Odisha Police team in MP Miscreants free accused after opening fire News
ओडिशा पुलिस टीम पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर ओडिशा पुलिस की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। चार गाड़ियों में सवार बदमाश पुलिस वाहन को घेरकर NDPS मामले के आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर ले गए। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन


कैसे घटी घटना?
जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस NDPS मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को ओडिशा से रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। पुलिस टीम छुहिया घाटी से गुजर रही थी, तभी चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर तीन बार फायरिंग की। इसके अलावा बेसबॉल बैट से भी हमला किया गया। इसके बाद बदमाश आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ ले गए। घटना के समय पुलिस टीम में कुल आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि टीम के पास AK-47, पिस्टल समेत अन्य हथियार भी थे। इसके बावजूद बदमाश आरोपी को छुड़ाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।

विज्ञापन


पढ़ें: गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट, एक दिन पहले मोबाइल पर मिलेगा ड्यूटी चार्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधी एसपी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस को भी रवाना किया गया। ओडिशा पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने टीम पर तीन बार गोलियां चलाईं और इसके बाद आरोपी को जबरन छुड़ाकर ले गए। फायरिंग और मारपीट की घटना के बावजूद फिलहाल किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाशों की गाड़ियां मैहर जिले की ओर रवाना हुई हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की तलाश और संदिग्धों की पहचान में जुटी है। घटना के बाद छुहिया घाटी और आसपास के इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed