{"_id":"6a2b75617cb8d8dfd70fff39","slug":"trailer-overturns-on-ratakhar-bypass-road-traffic-disrupted-vehicles-stuck-in-jam-for-hours-korba-news-c-1-1-noi1487-4385680-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: राताखार बायपास पर देर रात पलटा ट्रेलर, यातायात व्यवस्था चरमराई, भीषण जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: राताखार बायपास पर देर रात पलटा ट्रेलर, यातायात व्यवस्था चरमराई, भीषण जाम में फंसे लोग
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुवार देर रात नगर पालिका निगम क्षेत्र के राताखार बायपास मार्ग पर एक ट्रैलर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। दुर्घटना के कारण सड़क के एक बड़े हिस्से पर आवागमन बाधित हो गया, जिससे क्षेत्र में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। प्रशासन और यातायात विभाग ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैलर को हटाया।
राताखार बायपास मार्ग बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में पावर हाउस रोड का रुख किया। इससे सुनालिया चौराहा, शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग और ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक यातायात का भारी दबाव देखने को मिला। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई वाहन चालकों को बीच रास्ते से ही यू-टर्न लेकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात विभाग का फील्ड स्टाफ तत्काल सक्रिय हुआ। सुनालिया चौराहा और शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग के आसपास अतिरिक्त पुलिस एवं यातायात कर्मियों की तैनाती की गई। जवानों ने लगातार वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया।
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैलर को हटाने और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बायपास मार्ग से ट्रैलर को हटाया गया, जिसके पश्चात धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। हालांकि, इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।