{"_id":"6a2a49afa5934a48a80b7195","slug":"pani-tnki-ke-upar-chdhe-yuvak-aaymhtya-krne-lagay-aarop-korba-news-c-1-1-noi1487-4382141-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: न्याय के लिए पानी टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस पर मारपीट और जबरन वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: न्याय के लिए पानी टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस पर मारपीट और जबरन वसूली का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 12:51 PM IST
हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा निवासी रफीक मोहम्मद और दीपेश निर्मलकर ने थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस पर सिरली के पास पकड़कर थाने ले जाने, बेरहमी से मारपीट करने और 23,500 रुपये जबरन लेने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद रफीक मोहम्मद 11 जून गुरुवार सुबह ग्राम नेवसा की पानी टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी दे रहा है।
तेज बारिश के बावजूद वह टंकी से उतरने को तैयार नहीं है। रफीक और दीपेश का कहना है कि उन्हें बिना वजह पकड़ा गया था। आरोप है कि जुआ खेलाने का कहकर लाठी-डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद दीपका ले जाकर उनसे एक झूठा बयान लिखवाया गया। बयान में भागते हुए गिर जाने की बात जबरन लिखवाई गई।
रफीक ने यह भी कहा कि उनसे 23,500 रुपये ले लिए गए। दोनों ने इंसाफ नहीं मिलने पर आत्महत्या की बात कही थी। इसी के चलते रफीक पानी टंकी पर चढ़ा और इंसाफ की मांग कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह टंकी पर पेट्रोल भी ले गया है।
थाना प्रभारी का खंडन
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक क्षेत्र में जुआ फड़ चलाते हैं। सूचना मिलने पर उन्हें पकड़ा गया था। उनके खिलाफ धारा 151 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
ग्रामीणों का विरोध
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस जबरन घरों में घुसकर लोगों को थाने ले जा रही है। उन्होंने अनवर अली नामक युवक का उदाहरण दिया, जिसकी पत्नी के अनुसार वह चार दिनों से घर नहीं आया है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सूचना मिलते ही नया तहसीलदार विमल खांडेकर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के माध्यम से रफीक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।