{"_id":"6a2992d40561ef83cd000af8","slug":"video-crpf-jawan-pleads-for-justice-in-viral-video-accuses-cousin-of-assault-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान ने वीडियो बना लगाई न्याय की गुहार, चचेरे भाई पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान ने वीडियो बना लगाई न्याय की गुहार, चचेरे भाई पर लगाए गंभीर आरोप
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल स्टेशन निवासी सीआरपीएफ जवान मनीष का बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने बताया कि वह सरहद पर देश की सेवा कर रहा है और परिवार में पत्नी बच्चे व मां हैं वीडियो में मनीष ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई गोल्डन वर्मा ने सात जून की रात घर में घुसकर गाली गलौज और जान से मारने की नीयत से हमला किया।
वीडियो वायरल होने के बाद एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि आठ जून को पीड़ित सोनाली उत्तम ने तहरीर दी जिसके आधार पर गोल्डन वर्मा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश जारी है।
गौरतलब है कि गोल्डन वर्मा हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ महाराजपुर थाना क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं पुलिस ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।