Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Strike by Punjab Roadways, Punbus, and PRTC contract workers in Moga.
{"_id":"6a2944418cfd6ce6d80fb843","slug":"video-strike-by-punjab-roadways-punbus-and-prtc-contract-workers-in-moga-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर पूरे पंजाब के साथ-साथ मोगा में भी बसों की हड़ताल की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और रोष प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि पंजाब सरकार ने अभी तक रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का नहीं किया है। दूसरी ओर सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत बसों को मंजूरी दी जा रही है, जिसका कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले दिनों संगरूर में आंदोलन के दौरान उनके कुछ साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था, जिनकी अभी तक जमानत नहीं हो सकी है। उन्होंने मांग की कि कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित किया जाए, किलोमीटर स्कीम को बंद किया जाए और उनके साथियों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएं।
यूनियन नेताओं ने कहा कि आज सरकार के साथ बैठक प्रस्तावित है। यदि बैठक में उनकी मांगों का कोई समाधान नहीं निकलता, तो कल पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।