{"_id":"6a28eb14add13ffd4b0fd99e","slug":"video-questions-on-speed-and-direction-stumped-candidates-in-up-police-recruitment-exam-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गति और दिशा के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गति और दिशा के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया
सोनभद्र में यूपी पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में दूसरे दिन 1681 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 3983 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। मंगलवार को परीक्षा में गणित और रिजनिंग के सवालाें ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया। गति और दिशा से जुड़े सवालों के सही उत्तर लिखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर सुबह 10 बजे से आरंभ हुई। इसके लिए आठ बजे से ही प्रवेश शुरू हो गया था। केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों को सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। लंबी कतारों में लगकर जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद केंद्र में प्रवेश मिला। इस दौरान वीडियो और सीसी टीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जाती रही। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चली। इसके बाद दूसरी पाली का पेपर आरंभ हुआ। परीक्षा के दौरान एएसपी अनिल कुमार, सीओ रणधीर मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी लगातार केंद्रों का चक्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर के पैटर्न पर संतोष जताया। मिर्जापुर से आई दिव्या शर्मा ने बताया कि पेपर आसान था, लेकिन रिजनिंग के सवाल काफी उलझाने वाले थे। वहीं वाराणसी के उज्ज्वल ने प्रश्न पत्र सरल होने के कारण कट ऑफ अधिक जाने की आशंका जताई। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि दूसरे दिन सभी केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न हुई है। दोनों पालियों में कुल 1681 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।