{"_id":"6a283d0cfbaca02a1008f38d","slug":"video-video-satapara-ma-parana-rajasha-ma-bhajapa-alpasakhayaka-maraca-matara-ka-mara-gal-halta-gamabhara-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में पुरानी रंजिश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री को मारी गोली, हालत गम्भीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में पुरानी रंजिश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री को मारी गोली, हालत गम्भीर
हरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते भाजपा अल्पसंख्य प्रकोष्ठ जिला मंत्री को गोली मार दी गई। घटना के बाद घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बनिहार झाला निवासी सरदार सुखदीप सिंह(36) अपने निजी काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन बाइक सवारों ने उन्हें रोका और पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से उन पर फायर कर दिया।
पीठ में गोली लगने से सुखदीप सिंह घायल होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।सीएचसी में डॉक्टरों ने सुखदीप सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अपराध निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया गोली लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।