Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur: A review meeting of the Revenue Department was held in Ghumarwin; SDM Gaurav Chaudhary issued instructions for the timely disposal of work
{"_id":"6a27f44f6b6e22959802e397","slug":"video-bilaspur-a-review-meeting-of-the-revenue-department-was-held-in-ghumarwin-sdm-gaurav-chaudhary-issued-instructions-for-the-timely-disposal-of-work-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: घुमारवीं में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, एसडीएम गौरव चौधरी ने दिए समयबद्ध कार्य निपटारे के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: घुमारवीं में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, एसडीएम गौरव चौधरी ने दिए समयबद्ध कार्य निपटारे के निर्देश
एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निपटारे पर विशेष बल दिया गया। बैठक में एसडीएम गौरव चौधरी ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, तकसीम, सीमांकन सहित सभी राजस्व मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग जनता से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश भी दिए। एसडीएम ने कहा कि बरसात के दौरान संभावित आपदाओं एवं जनहानि को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। बैठक में जनगणना-2027 की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर परिवारों एवं आवासों से संबंधित जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि पटवारी गांवों और शहरी क्षेत्रों में प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं तथा वे सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।