फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Criminal cases involving elected representatives should be resolved expeditiously.

CG News: सांसद-विधायकों पर हाईकोर्ट सख्त! लंबित आपराधिक मामलों की जल्द सुनवाई के आदेश, मांगी ताजा रिपोर्ट

Fri, 31 Jul 2026 10:33 PM IST
बिलासपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: बिलासपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 10:33 PM IST
सार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सांसदों, विधायकों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की शीघ्र सुनवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने सभी ट्रायल कोर्ट से 25 अगस्त तक अद्यतन स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
 

विज्ञापन
Criminal cases involving elected representatives should be resolved expeditiously.
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने राज्य की विभिन्न ट्रायल अदालतों को ऐसे मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही रजिस्ट्रार को निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित अदालतों से ताजा स्थिति रिपोर्ट प्राप्त कर अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


दो मामलों का हुआ निपटारा
सुनवाई के दौरान न्याय मित्र डॉ. एन.के. शुक्ला ने कोर्ट को बताया कि पिछली स्टेटस रिपोर्ट की तुलना में जनप्रतिनिधियों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की संख्या में दो मामलों की कमी आई है। इनमें एक मामला रायपुर और दूसरा कबीरधाम जिले का है, जिनका इस अवधि में निपटारा हो चुका है। हाईकोर्ट ने इस प्रगति को रिकॉर्ड पर लेते हुए अगली सुनवाई 25 अगस्त 2026 को निर्धारित की है।
विज्ञापन


कई जिलों में चल रही सुनवाई
कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 तक बिलासपुर जिले में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव एवं अन्य से जुड़ा आपराधिक मामला विचाराधीन है। वहीं बलौदाबाजार जिले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सीजेएम कोर्ट में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और अन्य से जुड़े मामलों की सुनवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांजगीर-चांपा जिले में विधायक बालेश्वर साहू एवं अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में अभियोजन पक्ष के साक्ष्य दर्ज किए जा रहे हैं। दूसरी ओर रायपुर की विभिन्न अदालतों में भी कई चर्चित मामलों की सुनवाई चल रही है। पीएमएलए और ईडी के विशेष न्यायालय में देवेंद्र यादव, चंद्रदेव प्रसाद राय और कवासी लखमा से जुड़े मामलों पर सुनवाई जारी है। वहीं सीजेएम रायपुर की अदालत में संजीव शुक्ला, देवेंद्र यादव, उद्देश्वरी करा, आकाश शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संबंधित मामलों की न्यायिक प्रक्रिया चल रही है।


यह भी पढ़ें: महानदी में उफान से बाढ़ जैसे हालात! कई गांवों में अलर्ट, मकान खाली कराने लगी प्रशासन की टीम

25 अगस्त तक मांगी गई ताजा रिपोर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए डिवीजन बेंच ने रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) को निर्देश दिया है कि सभी संबंधित ट्रायल कोर्ट से अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त कर अगली सुनवाई में पेश की जाए। साथ ही आदेश की प्रति तत्काल संबंधित निचली अदालतों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लंबित मामलों की प्रगति समयबद्ध तरीके से हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed