{"_id":"6a2788fc7e00868eae062361","slug":"video-brabka-ma-haiiva-para-tha-taraka-ma-bhashhanae-takakara-ka-btha-lga-aaga-jatha-jal-gaya-calka-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गया चालक
यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी के पास मंगलवार आधी रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसके बाद उनमें आग लग गई। इसमें एक चालक की जलकर मौत हो गई। दूसरे को गंभीर अवस्था में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
बताया गया कि रात करीब 2.30 बजे चौबीसी के पास हाईवे पर खड़े भूसी लदे ट्रक में पीछे से दूसरा वाहन टकरा गया। जोरदार धमाके के बाद आग की लपटें उठीं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40) को किसी तरह बाहर निकाल लिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया।
वहीं उसी ट्रक में पूरी तरह जलने से चालक की मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया हादसे में वाहन में लगी आग में एक युवक की जलकर मौत हुई है। एक घायल को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। आवागमन बहाल करा दिया गया है। एक ट्रक में मुर्गी दाना लदा था। हादसे की वजह पता की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।