{"_id":"6a26ff13ac47206f4802f9d7","slug":"video-shrimad-bhagwat-katha-to-begin-in-nehru-nagar-from-june-17-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 17 जून से नेहरू नगर में शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 17 जून से नेहरू नगर में शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा
मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक रविवार को सूरजकुंड रोड स्थित ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल एवं सचिव सुशील गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। ट्रस्ट के तत्वाधान में 17 जून से 24 जून तक नेहरू नगर गली नंबर-2 में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास के रूप में आचार्य श्री बृज किशोर तिवारी कथा का वाचन करेंगे। बैठक में कथा की सफल तैयारी को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ट्रस्ट के विस्तार का फैसला लिया गया। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए डॉ. अमित अग्रवाल को लखनऊ मंडल अध्यक्ष और सचिन गुप्ता को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ट्रस्ट द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, सचिव सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार गोयल, मेरठ जिला अध्यक्ष ऋषि शर्मा, पायल गुप्ता, राधा सिंघल, अनीता गुप्ता, मंजू गुप्ता, नीरज भारद्वाज, डॉ. रश्मि बंसल, विमला गुप्ता, हेमलता मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।