{"_id":"6a26a84720dc8a06990c25bd","slug":"video-video-panchkundiya-gayatri-yajna-begins-in-agastyamuni-crowds-of-devotees-turn-out-for-the-kalash-yatra-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अगस्त्यमुनि में पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अगस्त्यमुनि में पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गायत्री परिवार रुद्रप्रयाग की ओर से अगस्त्य ऋषि की तपस्थली दयाल कुटीर, बसंत विहार में सोमवार से द्विदिवसीय पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ, हवन और दीप यज्ञ का शुभारंभ हो गया। सोमवार को कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने मंदाकिनी नदी से कलश में जल भरकर दयाल कुटीर तक शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा। शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे टोली प्रमुख श्रीनिवास तिवारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति व समाज निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण भूमिका है। गायत्री परिवार के संयोजक नारायण सिंह नेगी ने बताया कि 9 जून तक चलने वाले कार्यक्रम में यज्ञ, हवन, प्रवचन और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।