{"_id":"6a2646dde99398a16f0b3a42","slug":"video-video-a-massive-surge-of-faith-at-the-court-of-sirmaurs-chalda-mahasu-maharaj-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिरमौर चालदा महासू महाराज के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिरमौर चालदा महासू महाराज के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:06 AM IST
शिलाई क्षेत्र के पशमी स्थित चालदा महासू महाराज मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अवकाश होने के कारण दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और चालदा महासू महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान स्थानीय टिटियाना गांव से सैकड़ों बेटियां, जिन्हें स्थानीय बोली में धैईनटियां कहा जाता है, पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर वाद्य यंत्रों के साथ मंदिर पहुंचीं। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर चालदा महासू महाराज के चरणों में शीश नवाया तथा अपने परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। पारंपरिक परिधानों और लोक वाद्यों के साथ निकली धैईनटियों की धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।