{"_id":"6a25a25b2a1d1d6bca08dbda","slug":"video-karni-sena-demands-renaming-of-shahjahanpur-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: करणी सेना ने उठाई शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: करणी सेना ने उठाई शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग
Mukesh Kumar
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:24 PM IST
Link Copied
करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू ने कहा कि मुस्लिम गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने जब से जन्म लिया। तब से गाय को माता कहा जाता है, इसलिए गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। उन्होंने शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग भी उठाई। शाहजहांपुर में रविवार को मोहल्ला अंटा स्थित अटल ऑडिटोरियम में करणी सेना के सम्मेलन में आए अध्यक्ष सूरजपाल ने सोना कम खरीदने की अपील को दोहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि करणी सेना ने अयोध्या से विवादित ढांचे को ढहाया। योगी सरकार ने वहां भव्य मंदिर बनाया। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर का नाम भी बदलना चाहिए। उन्होंने विधायक अरविंद सिंह से गुजारिश की कि जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव भी सरकार तक पहुंचा दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।