{"_id":"6a2553477fce4a84580e688f","slug":"video-swami-avimukteshwarananda-gavisht-yatra-reached-agra-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरकार ऐसी चुनें जो गाय की रक्षा करे, आगरा पहुंची गविष्टि यात्रा में गूंजा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरकार ऐसी चुनें जो गाय की रक्षा करे, आगरा पहुंची गविष्टि यात्रा में गूंजा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का संदेश
तीन मई को गोरखपुर से शुरू हुई ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गो संरक्षण एवं जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही गविष्टि यात्रा शनिवार देर शाम बाह विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जैतपुर के राजाराम गार्डन में उनका जोरदार स्वागत हुआ। सूर्यास्त के बाद मौन धारण करने वाले पीठाधीश्वर का संदेश महंत देवेन्द्र पांडेय ने जन समुदाय के समक्ष रखा और कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने से पहले गोरक्षा जरूरी है। हमारा संविधान भी यह कहता है। प्रदेश में गायों की दुर्दशा हो रही है। गोशालाओं में संरक्षण के नाम पर केवल खाना पूरी की जा रही है। यदि देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है, तो सबसे पहले गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। गो-माता की रक्षा के बिना हिंदू राष्ट्र का मार्ग कभी प्रशस्त नहीं हो सकता। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना चाहिए। आह्वान किया कि सरकार ऐसी चुनें जो गाय की रक्षा करे। आगरा मंडल के संयोजक आशीष बल्लभ पचौरी ने बताया कि इटावा के बाद शनिवार देर शाम बाह के जैतपुर में गविष्टि यात्रा पहुंची है। तीन मई को गोरखपुर से शुरू हुई थी, प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जनजागरण के बाद गोरखपुर में ही समाप्त होगी। बाह के प्रभारी सचिन राजौरिया, सह प्रभारी अंगे पंडित के नेतृत्व में पीठाधीश्वर का जोशीला स्वागत हुआ। इस दौरान विशाल अरेला, माेनू भारद्वाज, दिवाकर दौनेरिया, अनिल बरुआ, अजय राजौरिया के अलावा सपाई सुधीर दुबे, मुकेश बरुआ, केके यादव, जोनी यादव, राकेश यादव प्रधान, संजू तिवारी ने पीठाधीश्वर का स्वागत कर उनकी मुहिम का समर्थन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।