{"_id":"6a2503197f61f56a750f487d","slug":"video-teacher-dalbir-singh-created-guava-orchard-after-learning-from-youtube-sirmaur-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: इंटरनेट पर वीडियो देखकर शिक्षक ने तैयार किया अमरूद का बगीचा, युवाओं को आर्थिकी सुदृढ़ करने की दिखाई राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: इंटरनेट पर वीडियो देखकर शिक्षक ने तैयार किया अमरूद का बगीचा, युवाओं को आर्थिकी सुदृढ़ करने की दिखाई राह
Ankesh Dogra
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:05 AM IST
Link Copied
कहा जाता है कि परिश्रम हमेशा फल देता है और इंसान को हमेशा कुछ नया करने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो, तो कोई भी काम असंभव नहीं होता। कृषि के क्षेत्र में एक ऐसा ही शानदार उदाहरण सिरमौर जिले के नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत बनकला पंचायत के भूड़पुर गांव से ताल्लुक रखने वाले जेबीटी शिक्षक दलबीर सिंह ने पेश किया है। सोशल मीडिया यूट्यूब से बागवानी की बारीकियां सीख जेबीटी शिक्षक दलबीर सिंह ने न केवल 250 पौधे लगाकर अमरूद का एक बेहतरीन बगीचा तैयार कर दिया, बल्कि अन्य फलों, फूलों सहित अन्य कई प्रकार की खेती का अन्य किसानों को आर्थिकी सुदृढ़ करने की दिशा में उन्नति की नई राह भी दिखाई है। दरअसल दलबीर एक जेबीटी शिक्षक हैं और गांव में उनके पास काफी खेत हैं। नौकरी के चलते वह खेतों में अधिक समय नहीं दे पाते थे, लेकिन फिर उन्होंने यूट्यूब पर अमरुद की उन्नत फसलों और उनसे होने वाली आय के बारे जाना। इसके बाद उत्तरप्रदेश के सहारनपुर की एक नर्सरी से तीन प्रकार की किस्मों के 250 अमरूद और कई अन्य फलों और फूलों के पौधे लेकर आए। उन्होंने करीब 4 से 5 बीघा भूमि पर अमरुद के पौधे लगाकर बगीचा तैयार किया, जो अब फल दे रहे हैं और बाजार में अच्छी कीमत पर बिक भी रहे हैं। इसके साथ-साथ दलबीर सिंह ने बेर और फूलों को भी अमरूदों के साथ उगाया हुआ है, जिससे उन्हें और अधिक लाभ मिल रहा है. आज उनके खेतों में 250 अमरुद के पौधे हैं। उनका सारा परिवार उनकी इस कार्य में सहायता करता है। साथ ही उन्होंने इस कार्य के लिए गांव के ही दो लोगों को रोजगार भी दिया है, जो उनके बागीचे की देखभाल करते हैं। दलबीर सिंह का यह प्रयास अन्य ग्रामीणों के लिए भी एक प्रेरणा बनकर उभरा है और अब अन्य ग्रामीण भी फल उत्पादन की ओर आकर्षित होने लगे हैं। दूर-दूर से लोग उनके इस बगीचे को देखने और उत्पादन विधि जानने को पहुंच रहे हैं। जेबीटी शिक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें खेती से बहुत लगाव है, लेकिन नौकरी के चलते वह ज्यादा समय खेती को नहीं दे पा रहे थे, फिर उन्होंने बागवानी करने का फैसला लिया और आज उनके पास फलों से भरा बगीचा है, जिसमें अमरूद, बेर इत्यादि सहित अनेक प्रकार के फूल भी लगे हैं. उनका परिवार इस कार्य में पूरी मदद करता है और बगीचे के लिए उन्होंने दो लोगो को रोजगार भी दिया है। उन्होंने बताया कि यूट्यूब से उन्होंने बगीचा तैयार करने की जानकारी हासिल की। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने भी उनका मार्गदर्शन किया। आज अमरूद के पौधे फल दे रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।