{"_id":"6a2463adb27f98e03902e3ae","slug":"video-jal-nigam-supply-halted-for-three-months-angry-women-stage-protest-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन माह से जल निगम की आपूर्ति ठप, नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से जल निगम की आपूर्ति ठप, नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन; VIDEO
चहनियां कस्बा स्थित खंडवारी चौहान बस्ती में पिछले तीन माह से जलनिगम की पेयजल आपूर्ति बाधित होने से नाराज महिलाओं ने शनिवार को जलनिगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं की जलनिगम के ऑपरेटर से तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगी।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही समूह सखी प्रियंका चौहान ने बताया कि बस्ती में लंबे समय से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस संबंध में करीब 15 दिन पहले जलनिगम के जूनियर इंजीनियर सुनील यादव से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बावजूद विभाग समस्या के प्रति गंभीर नहीं है।
महिलाओं ने बताया कि पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और महिलाओं को घंटों पानी के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। उनका कहना था कि हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य ठेकेदार ओमप्रकाश यादव द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन लापरवाही के चलते पाइपलाइन की खामियां दूर नहीं हो पा रही हैं।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि चौहान बस्ती में बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान हैं। यदि शीघ्र जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
वहीं जलनिगम के ऑपरेटर कपिल देव ने कहा कि उनके द्वारा प्रतिदिन लगभग छह घंटे नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में सभी क्षेत्रों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना प्राथमिकता है और विभाग समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है।
प्रदर्शन में प्रियंका चौहान, किरण देवी, आशा देवी, गीता देवी, राधिका देवी, संजू देवी, सरिता देवी, शिवकुमारी देवी, मुन्नी देवी, रेखा देवी, फूल कुमारी और गिरजा देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।