{"_id":"6a2413c5fd8df334e801c452","slug":"video-lawyers-in-shahjahanpur-staged-a-protest-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, लखनऊ खंडपीठ से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, लखनऊ खंडपीठ से जोड़ने की मांग
Mukesh Kumar
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:04 PM IST
Link Copied
सेंट्रल बार एसोसिएशन ने शाहजहांपुर न्यायालय को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ लखनऊ से जोड़ने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें बताया गया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय शाहजहांपुर से करीब 400 किमी दूर है। इस वजह से वादकारियों और अधिवक्ताओं को वहां जाने में काफी परेशानी होती है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद जाने के लिए लखनऊ खंडपीठ से होकर गुजरना पड़ता है। वर्ष 1986 तक जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट ने निकटता के आधार पर शाहजहांपुर को उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खंडपीड लखनऊ से जोड़ने की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इसके बाद भी शाहजहांपुर को लखनऊ खंडपीठ से नहीं जोड़ा गया। प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं की हत्याओं और हमलों को देखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। इस दौरान महासचिव राजेश अवस्थी, अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र कुमार मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, वैभव श्रीवास्तव, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।