{"_id":"6a23a4485616525a9804bd99","slug":"video-video-gada-ma-makhayamatara-yaga-aathatayanatha-ka-thara-aaja-malga-262-vakasa-parayajanao-ka-sagata-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा आज, मिलेंगी 262 विकास परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा आज, मिलेंगी 262 विकास परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोंडा जनपद के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के चकरौत गांव पहुंचकर 516 करोड़ रुपये की लागत वाली 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रस्तावित है, जिसे लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पार्किंग, यातायात, बैरिकेडिंग और वीवीआईपी सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजामों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
मुख्यमंत्री जिन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, उनमें तुलसीदास तपोस्थली का पर्यटन विकास, करनैलगंज अग्निशमन केंद्र, आईटीआई में आधुनिक प्रशिक्षण कक्ष, किसान कल्याण केंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज भवन, परसपुर बाईपास, अटल पार्क, पसका घाट सौंदर्यीकरण तथा मनिहारी घाट पर सरयू नदी के ऊपर प्रस्तावित दीर्घ सेतु एवं पहुंच मार्ग निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री के आगमन और विकास परियोजनाओं की सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, पर्यटन, कृषि और रोजगार से जुड़ी परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।