{"_id":"6a22fb0513b897072b0298b9","slug":"video-chief-minister-birthday-celebrated-planting-trees-cutting-cake-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेड़ लगाकर केक काट कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ लगाकर केक काट कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन; VIDEO
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले भर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस केक काट कर और पौधरोपण कर मनाया। भदोही के मेनरोड स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के प्रतिष्ठान में जुटे लोगों ने केक काटा और उनकी दीर्घायु की कामना की।
पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के यशस्वी मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उनके जीवन और नेतृत्व की उत्तर प्रदेश की जनता को आवश्यकता है। इसलिए हम उनके जन्म दिन मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के विकास का नारा और प्रदेश में सुशासन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है साथ ही गुंडा-माफियाओं का सफाया हो रहा है। इस मौके पर विनीत बरनवाल, भरत जायसवाल, अजय दुबे, अरविंद मौर्य, दिलीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, सौरभ चौरसिया, लोकेश सिंह, विनय उमर वैश्य, ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर जिला अस्पताल में जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी और जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर राजेश पटेल, संतोष पांडेय, चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, रमेश पासी, नवीन मिश्रा, सौरभ, आलोक, लालमणि आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।