{"_id":"6a22faf607bde6a8050f3bc3","slug":"video-dm-shares-meal-with-students-of-atal-residential-school-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अटल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ डीएम ने किया भोजन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ डीएम ने किया भोजन; VIDEO
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को कोटा के गुरमुरा स्थित अटल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, छात्रावास, भोजनालय, विद्यालय की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं अधिकारियों की प्रशंसा की। इस दौरान डीएम ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के अमूल्य संसाधन हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान श्रम विभाग से उप श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके मंडल, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।