Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
After being chased off the road, auto drivers reached the DRM office and demanded the construction of a stand.
{"_id":"6a23a46330e64277a100a3dc","slug":"video-after-being-chased-off-the-road-auto-drivers-reached-the-drm-office-and-demanded-the-construction-of-a-stand-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क से खदेड़ने पर डीआरएम कार्यालय पहुंचे ऑटो चालकों ने की स्टैंड बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से खदेड़ने पर डीआरएम कार्यालय पहुंचे ऑटो चालकों ने की स्टैंड बनाने की मांग
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:08 AM IST
Link Copied
रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर शुक्रवार को चालकों ने ऑटो व ई-रिक्शा को खड़ा प्रदर्शन किया। जाम लगाने की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने चालकों को खदेड़ दिया। नाराज चालक डीआरएम कार्यालय पहुंच गए और स्टेशन के बाहर ऑटो स्टैंड की मांग करने लगे। अफसरों ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कराया।
रेलवे स्टेशन के बाहर जीआरपी थाने से सटकर बने रेलवे ओवरब्रिज के पास बड़ी संख्या में ऑटो-टैक्सी सड़क के दोनों छोर पर खड़ी होती है। ओवर ब्रिज से उतरने वाली सवारियों को बैठाने को लेकर वह अक्सर सड़क पर जाम लगा देते हैं। इससे राहगीरों और यात्रियों को परेशानी होती है। शुक्रवार को चालकों ने सड़क पर टैक्सी खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर जाम की स्थिति देख जीआरपी ने ऑटो चालकों को सड़क से खदेड़ दिया। नाराज सभी ऑटो-टैक्सी चालक एकजुट होकर जीआरपी थाने पहुंचे। जहां प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र कुमार मिश्रा ने यह कहकर सभी को चेतावनी दी है कि जीआरपी थाने के समीप कोई ऑटो स्टैंड की जमीन निर्धारित नहीं है। ऐसे में सड़क के दोनों छोर पर ऑटो नहीं लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।