{"_id":"6a23bc82e1ae07b3a10e4719","slug":"video-video-brabka-ma-calta-kara-ma-lga-aaga-paca-lga-bl-bl-bca-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, पांच लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, पांच लोग बाल-बाल बचे
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र में टीआर भट्ठा के निकट शनिवार सुबह चलती कार में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी पांच लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार बलरामपुर से लखनऊ जा रही कारशनिवार सुबह करीब 10 बजे टीआर भट्ठा के पास पहुंची थी। इसी दौरान कार के अंदर से जलने जैसी बदबू आने लगी। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और बोनट खोलकर जांच करने लगा। तभी अचानक इंजन में आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरी कार में फैल गई।
कार में प्रियंका सिंह, विराज सिंह, दीपक, राधिका समेत चालक सवार थे। आग लगते ही सभी लोग तुरंत वाहन से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर टीम में चालक सितारे हिंद, एफएम विजय कुमार, एफएम नीरज कुमार तथा होमगार्ड देव भगत सिंह शामिल रहे।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मसौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह इंजन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।