{"_id":"6aef893ef7f37ab8420d055f","slug":"45-quintals-of-fireworks-and-explosives-seized-two-arrested-barabanki-news-c-315-1-lu11010-183938-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: साढ़े चार क्विंटल आतिशबाजी और विस्फोटक बरामद, दो धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: साढ़े चार क्विंटल आतिशबाजी और विस्फोटक बरामद, दो धरे गए
Sun, 08 Nov 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दिवाली के त्यौहार की धूम के बीच शनिवार को रामनगर और शहर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर आतिशबाजी बरामद की। रामनगर पुलिस ने लैन गांव से लोधौरा निवासी साफेद अहमद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 188 किलो फुलझड़ी, 80 किलो सुतली बम, 38 किलो बैटरी पटाखा, नौ किलो अर्धनिर्मित सिंघाड़ा पटाखा और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई। इसमें गंधक, सिल्वर पाउडर, अमोनियम पाउडर, सफेद सोरा और पलीता शामिल हैं।
वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने दशहरा बाग मोहल्ले की असद नगर कॉलोनी में सकरी गली स्थित एक मकान से एक कार्टून आतिशबाजी के साथ सुनील कुमार को गिरफ्तार किया।
एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि दीपावली पर अवैध पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद