Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar Rural Police's version regarding the Mehatpur police encounter case has come to light.
{"_id":"6a23bf5394805a160b0bd552","slug":"video-jalandhar-rural-polices-version-regarding-the-mehatpur-police-encounter-case-has-come-to-light-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेहतपुर पुलिस मुठभेड़ मामले में जालंधर ग्रामीण पुलिस का पक्ष आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहतपुर पुलिस मुठभेड़ मामले में जालंधर ग्रामीण पुलिस का पक्ष आया सामने
जालंधर देहात के मेहतपुर में पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हुए और बाद में मौत का शिकार बने लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा मामले में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विस्तृत जानकारी जारी की है।
पुलिस के अनुसार 5 जून की शाम थाना मेहतपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर अमन सैनी को गुप्त सूचना मिली थी कि अटेम्प्ट टू मर्डर सहित कई मामलों में वांछित लवप्रीत सिंह अपने घर के नजदीक मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब गांव बांगीवाल पहुंची तो आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार उसे काबू करने के दौरान आरोपी और उसके परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि लवप्रीत की माता कुलदीप कौर और बहन गगनदीप कौर उर्फ गगन सहित अन्य लोगों ने डंडों और तेजधार हथियारों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
पुलिस का दावा है कि स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब भीड़ में से किसी व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस कर्मियों ने फायरिंग की। पुलिस के अनुसार लवप्रीत ने एक पुलिस कर्मी का सरकारी हथियार छीनने की भी कोशिश की, जिसके चलते जवाबी कार्रवाई में चली गोलियां उसकी जांघ में लगीं और वह घायल हो गया।
पुलिस का कहना है कि घायल लवप्रीत को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन परिजनों और भीड़ ने पुलिस का विरोध किया। बाद में गांव के गणमान्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने कुलदीप कौर, गगनदीप कौर, लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला, हथियार अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच की निगरानी आईपीएस अधिकारी विनीत अहलावत को सौंपी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लवप्रीत, उसकी बहन गगनदीप और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, चोरी और अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों, सबूतों और गवाहों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पर हमले की जांच थाने का अधिकारी करेगा जबकि पूरे प्रकरण को एसपी इन्वेस्टिगेशन वनीत अहलावत जांच करेंगे कि आखिर पूरा घटनाक्रम हुआ कैसे।
एसएसपी ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की देखरेख में मेडिकल बोर्ड करेगा इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी के मुताबिक पुलिस को अभी कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है जिससे गोली चल की आवाज आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।