{"_id":"6af174d08aad6b28650f4e3f","slug":"tire-on-moving-truck-burst-in-jalandhar-major-accident-averted-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में चलते ट्रक का टायर फटा: डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के करीब पहुंचा बेकाबू ट्रक, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में चलते ट्रक का टायर फटा: डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के करीब पहुंचा बेकाबू ट्रक, बड़ा हादसा टला
Mon, 09 Nov 2026 12:53 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 09 Nov 2026 12:53 PM IST
सार
ट्रक प्रतिमा से टकराने से पहले ही रुक गया और हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
जालंधर में हादसा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक का पिछला टायर अचानक फटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चमड़े से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर चौक में जा घुसा और वहां लगे बोर्ड, दीवार व स्ट्रीट लाइटों को टक्कर मारते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के बिल्कुल नजदीक जाकर रुक गया।
गनीमत रही कि ट्रक प्रतिमा से टकराने से पहले ही रुक गया और हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक चौक में घुस गया और वहां लगा नाम का बोर्ड, दीवार तथा स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त कर दीं। ट्रक की रफ्तार और टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक कुछ आगे बढ़ जाता तो बाबा साहेब की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंच सकता था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक भी इस घटना से हैरान था। उसने बताया कि उसे समझ नहीं आया कि ट्रक अचानक चौक के अंदर कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन
वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने चालक द्वारा हेडफोन लगाने और ध्यान भटकने की बात कही है। हालांकि, इस दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है। ट्रक पूरी तरह चमड़े के सामान से लदा हुआ था। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोई राहगीर या अन्य व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों तथा सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की जांच की जा रही है।