Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Case registered against two mining companies in Rohtak for dumping debris on panchayat land.
{"_id":"6a23be01c02188c93e085684","slug":"video-case-registered-against-two-mining-companies-in-rohtak-for-dumping-debris-on-panchayat-land-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पंचायत भूमि पर मलबा डालने के आरोप में दो माइंस कंपनियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पंचायत भूमि पर मलबा डालने के आरोप में दो माइंस कंपनियों पर केस दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:58 AM IST
Link Copied
नांगल चौधरी के ग्राम पंचायत दोस्तपुर की भूमि पर अवैध रूप से मलबा डालने के मामले में दो माइंस कंपनियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत द्वारा पारित प्रस्ताव और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की सिफारिश के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दोस्तपुर ने 29 मई 2026 को पारित प्रस्ताव संख्या-02 में आरोप लगाया था कि सहज भारती माइंस तथा देवता लाइम स्टोन द्वारा पंचायत की भूमि खसरा नंबर-47 पर बिना किसी अनुमति के डंपरों से मलबा डाला जा रहा है।
पंचायत का कहना है कि ग्रामवासियों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बार-बार रोकने के बावजूद कंपनी संचालकों ने मलबा डालना बंद नहीं किया।
मामले में पंचायत सदस्य नितिन कुमार द्वारा विभिन्न स्तरों पर शिकायतें भी दर्ज करवाई गई थीं। इसके बाद पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनहित एवं गांव हित को देखते हुए संबंधित कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पंचायत ने सरपंच को मुकदमा दर्ज कराने तथा मामले की पैरवी करने का अधिकार भी प्रदान किया।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने प्रस्ताव की प्रति और पैमाइश रिपोर्ट थाना प्रबंधक नांगल चौधरी को भेजते हुए एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया था। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि इसको लेकर ग्रामीण कई बार प्रदर्शन व ज्ञापन सौंप चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।