{"_id":"6a2415a2f0b152b8d702eaf6","slug":"video-cm-dhami-gave-the-message-of-environmental-protection-planted-trees-in-the-camp-office-located-at-lohiahead-in-khatima-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा में सीएम धामी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में सीएम धामी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में किया पौधरोपण
गायत्री जोशी
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:12 PM IST
Link Copied
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे। उन्होंने लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय परिसर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड व कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। चौड़ापानी, बीसबीघा, दमगड़ा, विक्रम फार्म, टेलीफाल, नई बस्ती, सुखापुल आदि गावों से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय परिसर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा हमें पौधारोपण ही नहीं उनका संरक्षण भी करना है। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर चार लाख पौधे लगाए जाएंगे। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मोहिनी पोखरिया, प्रेम सिंह राणा, सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया, डॉ. नवीन भट्ट, रमेश जोशी,अमित पांडे, भवानी भंडारी आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।