{"_id":"6a6d01ed1c84ca41180c6bbf","slug":"youths-donated-blood-in-memory-of-martyr-udham-singh-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-145096-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शहीद ऊधम सिंह की याद में युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शहीद ऊधम सिंह की याद में युवाओं ने किया रक्तदान
Sat, 01 Aug 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर शुक्रवार को नगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शहीद ऊधम सिंह रक्त सेवा ट्रस्ट की ओर से महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में आयोजित शिविर में करीब 64 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरवीर सिंह ने बताया कि संस्था पिछले छह वर्षों में 48 रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है। ट्रस्ट रक्तदान के साथ ही थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित मरीजों को रक्त एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में भी सहयोग करता है। इसके अलावा संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर, कानूनी सहायता और मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में भी कार्य किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान समाजसेवी हैप्पी सिंह, दर्जा राज्यमंत्री रंजीत सिंह नामधारी, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्मल, गुरनाम सिंह, किसान नेता बलजिंदर सिंह मान, प्रधान संघ अध्यक्ष रेशम सिंह, प्रदीप सिंह राना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद