{"_id":"6a6d00ed7eeae5fe3c0a7933","slug":"kichhas-new-bus-terminal-is-ready-operations-to-start-soon-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-145124-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किच्छा का नया बस अड्डा तैयार, जल्द शुरू होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किच्छा का नया बस अड्डा तैयार, जल्द शुरू होगा संचालन
Sat, 01 Aug 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल किच्छा के नए बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को परिवहन सचिव रवींद्र रमन और परिवहन विभाग की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बस अड्डे का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित बस अड्डे की लागत 12.48 करोड़ रुपये है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बसों के सुगम आवागमन के लिए प्रवेश और निकासी द्वार, यात्री सुविधाओं, कलवर्ट तथा भवन निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया। परिवहन सचिव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए प्राधिकरण की टीम की सराहना की।
अधिकारियों ने बताया कि बसों के सुचारू आवागमन के लिए प्रवेश और निकासी द्वारों पर करीब 3.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत से दो कलवर्ट का निर्माण भी कराया गया है। इस दौरान डीडीए के उपाध्यक्ष जय किशन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद