Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Nephew killed with sword due to old rivalry, uncle in critical condition, SP Preeti Singh gives information about the case
{"_id":"6a240dc530e64277a100a4a6","slug":"video-nephew-killed-with-sword-due-to-old-rivalry-uncle-in-critical-condition-sp-preeti-singh-gives-information-about-the-case-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में भतीजे की तलवार मारकर हत्या, चाचा की हालत नाजुक, मामले की जानकारी देतीं एसपी प्रीति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में भतीजे की तलवार मारकर हत्या, चाचा की हालत नाजुक, मामले की जानकारी देतीं एसपी प्रीति सिंह
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 05:38 PM IST
Link Copied
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में शिवानी होटल के पास पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने चाचा-भतीजे पर तलवार और फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल भतीजे की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई जबकि चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, सीपरी बाजार पुलिस ने होटल मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर रोड स्थित शिवानी होटल के पीछे रहने वाले गौरीशंकर शुक्रवार देर रात अपने चाचा मुरारी के साथ क्षेत्र में लगी विद्युत डीपी की जांच करने पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद होटल मालिक आनंद यादव और उसके साथियों से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तलवार और फरसे से हमला कर दिया। हमले में गौरीशंकर और मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। घायल मुरारी का उपचार चल रहा है। गौरी शंकर के परिजनों का आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले होटल कर्मचारियों द्वारा मंदिर के पास शराब पीने और गंदगी फैलाने का विरोध करने पर विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आनंद यादव, चिराग, रिंकू, सौरभ और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।