फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Quack's clinic sealed in Gudha, Gursarai; team conducts raid on CMO's orders.

Jhansi: गुरसराय के गुढ़ा में झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक सील, सीएमओ के आदेश पर टीम ने मारा छापा

Fri, 31 Jul 2026 12:10 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 31 Jul 2026 12:10 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान क्लीनिक का कर्मी कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सका। जिसके बाद टीम ने उसे सील करने की कार्रवाई कर दी

विज्ञापन
Jhansi: Quack's clinic sealed in Gudha, Gursarai; team conducts raid on CMO's orders.
सीएमओ, कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गुरसराय के गांव गुढ़ा में झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक पर छापा मारा। जब मौजूद कर्मी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके तो उसे सील कर दिया। इसके बाद थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पत्र भेज दिया गया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने बताया स्वास्थ्य विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी कि गांव गुढ़ा में झोलाछाप डॉक्टर बनकर क्लीनिक का संचालन कर रहा है। वह नियमित रूप से ग्रामीणों का उपचार भी कर रहा है। इस पर सीएमओ डॉ. शिशिर गिरी के निर्देश पर सूचना की पुष्टि की गई। जिसमें पता चला कि बंगाल के रहने वाला सेवाराम के पास डॉक्टरी संबंधी कोई डिग्री नहीं है। वह अवैध तरीके से क्लीनिक का संचालन कर रहा है। इसके बाद सीएचसी पर तैनात डॉक्टरों की टीम को छापा मारने के लिए भेजा गया। टीम को वहां मौजूद कोई भी कर्मी क्लीनिक से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। जिस पर उसे सील करके पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र भेज दिया गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों तथा अपंजीकृत क्लीनिकों के खिलाफ सघन अभियान चल रहा है। जिसके तहत टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed