{"_id":"6a6c42e3630dd6e8dd0997f7","slug":"jhansi-two-youths-killed-in-a-head-on-collision-between-a-motorcycle-and-a-scooter-on-the-sipri-overbridge-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सीपरी ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सीपरी ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Fri, 31 Jul 2026 12:08 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:08 PM IST
सार
दुर्घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की हुई है। आमने-सामने हुई बाइक और स्कूटी की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीपरी ओवरब्रिज पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आमने-सामने हुई बाइक और स्कूटी की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
सीपरी बाजार के आर्य कन्या चौराहा निवासी 22 वर्षीय रूद्राक्ष पुत्र देवराज बाजपेई स्कूटी से इलाइट चौराहे की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सीपरी ओवरब्रिज पर पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक पर रानी लक्ष्मीनगर रेलवे कॉलोनी निवासी सक्षम अपने दोस्त बरुआसागर निवासी सोमिल के साथ सवार था। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रूद्राक्ष और सक्षम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोमिल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।