Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Delhi Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu paid obeisance at Gurudwara Patalpuri Sahib and planted a sapling in memory of his brother.
{"_id":"6a239fbb17d1595e2d02f4a2","slug":"video-delhi-lieutenant-governor-taranjit-singh-sandhu-paid-obeisance-at-gurudwara-patalpuri-sahib-and-planted-a-sapling-in-memory-of-his-brother-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में टेका माथा, भाई की याद में किया पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में टेका माथा, भाई की याद में किया पौधारोपण
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत भाई की स्मृति में एक पौधा लगाया और कहा कि यह स्थान उनके परिवार की भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।
उपराज्यपाल संधू ने कहा कि पिछले वर्ष उनके भाई का निधन हो गया था और उनकी स्मृति में ही आज वह यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई की अस्थियां भी इसी पवित्र स्थल पर विसर्जित की गई थीं। उन्होंने कहा कि भाई की याद को जीवित रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से उन्होंने यहां पौधारोपण किया है।
इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और मर्यादा अनुसार लंगर ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि पंजाब आकर गुरु धामों के दर्शन करने से उन्हें आत्मिक शांति और खुशी मिलती है।
तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि दिल्ली का गुरु साहिबान के साथ बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रिश्ता रहा है। उन्होंने इच्छा जताई कि दिल्ली और पंजाब के बीच आपसी तालमेल, भाईचारा और सांस्कृतिक संबंध हमेशा मजबूत बने रहें। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग पंजाब आकर यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ें तथा पंजाब के लोग भी दिल्ली जाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब और पंजाबियों से विशेष प्रेम है और भविष्य में भी वे समय-समय पर पंजाब आकर गुरु धामों के दर्शन करते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।