फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Police arrest Four KLF-linked terrorists plotting major attack for Independence Day

अमृतसर पुलिस को सफलता: KLF से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी वारदात की बना रहे थे योजना

Fri, 31 Jul 2026 01:53 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 31 Jul 2026 01:53 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदास क्षेत्र के रहने वाले करणवीर सिंह, मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। यह गिरोह पहले भी पुलिस थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर बोतल बम तथा ग्रेनेड से किए गए हमलों में शामिल रहा है।

विज्ञापन
Amritsar Police arrest Four KLF-linked terrorists plotting major attack for Independence Day
Punjab Police - फोटो : X @PunjabPoliceInd

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले अमृतसर देहात पुलिस ने अजनाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी स्वतंत्रता दिवस के आसपास किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। चारों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदास क्षेत्र के रहने वाले करणवीर सिंह, मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी कंवल प्रीत सिंह का कहना है कि यह गिरोह पहले भी पुलिस थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर बोतल बम तथा ग्रेनेड से किए गए हमलों में शामिल रहा है। आरोप है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर इनकी गतिविधियां संचालित हो रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि 23 जुलाई की आधी रात को अजनाला थाना क्षेत्र की चमियारी पुलिस चौकी पर हुए बोतल बम हमले में भी इसी गिरोह की भूमिका रही है। हालांकि उस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी और उस समय पुलिस अधिकारियों ने हमले की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं की थी। अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उस घटना के तार भी जोड़े जा रहे हैं। 

ये भी पता चला है कि एएसआई जोगा सिंह की हत्या और खासा स्थित सेना क्षेत्र के बाहर हुए विस्फोट में भी इसी मॉड्यूल का हाथ था। पूछताछ के दौरान आरोपियों से कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना है जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी हैं।


चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी की गई है। रिमांड के दौरान हथियारों की सप्लाई, फंडिंग, पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से संभावित संपर्क और पूरे मॉड्यूल के अन्य सदस्यों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में जल्द विस्तृत प्रेस वार्ता कर कार्रवाई से जुड़े तथ्यों की जानकारी साझा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed