{"_id":"6a241185e24908d4e40ff621","slug":"video-sp-to-launch-agitation-over-voter-list-irregularities-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में धांधली को लेकर सपा करेगी आंदोलन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में धांधली को लेकर सपा करेगी आंदोलन, VIDEO
समाजवादी पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक शनिवार को कंसापुर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें मतदाता सूची में धांधली को लेकर नाराजगी जताई गई। महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार को लेकर नौ जून को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। युवाओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची सही नहीं हो पाई है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ गई है। इससे हर वर्ग के लोग परेशान है। पेपर लीक से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इसको लेकर सपा चुप नहीं बैठेगी। नौ जून को कलेक्ट्रेट पर सरकार के खिलाफ विरोध किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता हसनैन अंसारी का स्वागत किया गया। इस मौके पर भदोही विधायक जाहिद बेग, ह्रदय नारायण प्रजापति, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी, शोभनाथ यादव, अंजनी सरोज, रामयज्ञ पाल, काशीनाथ पाल, संतलाल यादव, पवन विश्वकर्मा, रामधनी यादव, केश नारायण, बच्चन पाल, कमलाशंकर महतो, अंजनी शुक्ला, अंजनी सरोज, धर्मेन्द्र मिश्र आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।