{"_id":"6a240e55c99ab69fa9058008","slug":"video-bhashhanae-garama-ma-janaganaena-dayata-sa-abdakaranagara-ma-shakashhaka-parashana-bl-data-gaugdhabugdha-ka-aashaka-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में जनगणना ड्यूटी से अंबेडकरनगर में शिक्षक परेशान, बोले- डेटा गड़बड़ी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में जनगणना ड्यूटी से अंबेडकरनगर में शिक्षक परेशान, बोले- डेटा गड़बड़ी की आशंका
अंबेडकरनगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शनिवार को शिक्षकों ने जनगणना ड्यूटी में आ रही समस्याओं को उठाया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी और प्रशासनिक दबाव के कारण शिक्षक परेशान हैं। इसके अलावा प्रतिकर अवकाश देने की मांग भी कर रहे हैं।
उनका कहना है कि जब प्रगणक घर-घर जाता है तो किसी के घर शौचालय नहीं तो किसी के यहां चूल्हे में खाना बनता है। तो कोई हैंडपंप का पानी पी रहा है। प्रशासन इसको जनगणना प्रपत्र से हटाने के लिए दबाव बना रहा है। इससे जनगणना कार्य में कई विसंगतियों और डेटा में गड़बड़ी की आशंका है। शिक्षकों ने जनगणना महाप्रबंधन से गर्मी में जनगणना का समय बढ़ाने का अनुरोध किया था। लेकिन इस अनुरोध को अनसुना कर दिया गया। अध्यापक दोपहर की चिलचिलाती धूप में घर-घर जा रहे हैं। इस दौरान लोग दरवाजे बंद रखते हैं और पूछताछ से नाराज हो जाते हैं। वहीं, जिला प्रशासन जल्द कार्य समाप्त करने के लिए नोटिस देकर दबाव बना रहा है। इससे गलत डेटा दर्ज होने की संभावना है जिससे शासन को नुकसान होगा। प्रधानाध्यापक सहित सभी स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। इसकी शिकायत बीएसए और जिलाधिकारी से कई बार की जा चुकी है। इस दौरान कौशलेंद्र कुमार, हरिश्याम वर्मा, अरुण तिवारी, निशाउद्दीन बेग, रामसागर वर्मा व अन्य संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।