{"_id":"6a6ced78987b3a649f0b0ba4","slug":"tanda-mla-stages-sit-in-protest-against-electricity-departments-action-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-161846-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली विभाग की कार्रवाई का विरोध, धरने पर बैठे टांडा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली विभाग की कार्रवाई का विरोध, धरने पर बैठे टांडा विधायक
Sat, 01 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज के मुमताजगंज में शुक्रवार को बिजली विभाग की कथित कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठै विधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। टांडा में बिजली विभाग की कार्रवाई से नाराज बुनकरों और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग बिना पूर्व सूचना बिजली कनेक्शन काट रहा है। भारी-भरकम जुर्माने लगाकर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।
जुमे की नमाज के बाद विधायक अलीगंज के मुमताजगंज पहुंचे, जहां उन्होंने बुनकरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि यहां शुक्रवार को सात लोगों के कनेक्शन अचानक काट दिए। इससे घरेलू कामकाज के साथ बुनकरों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। शिकायतों के बाद विधायक ने मौके पर ही बिजली विभाग एक्सईएन मोहित कुमार, एसडीओ गिरेंद्र शुक्ला को बुलाकर कड़ी नाराजगी जताई और धरने पर बैठ गए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने, नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया। आश्वासन मिलने के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, जिला महासचिव मुजीब अहमद, नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव समेत बड़ी संख्या में बुनकर, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।