{"_id":"6a6cee7517a1f772240536c8","slug":"minister-furious-over-mismanagement-asks-where-the-two-lakh-rupees-were-spent-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-161831-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अव्यवस्था पर भड़के मंत्री, पूछा- कहां खर्च कर दिए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अव्यवस्था पर भड़के मंत्री, पूछा- कहां खर्च कर दिए दो लाख रुपये
Sat, 01 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के लिए सूना पड़ा मंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर/सद्दरपुर। महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यशाला उस समय विवादों में आ गई, जब कैबिनेट मत्स्य मंत्री संजय निषाद मंच पर पहुंचते ही अव्यवस्थाओं पर भड़क उठे। मंच पर बैठने की समुचित व्यवस्था न होने, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराज मंत्री ने सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाते हुए सवाल किया, जब कार्यक्रम के लिए दो लाख रुपये खर्च किए गए हैं, तो व्यवस्था आखिर कहां है?...मंत्री के तेवर से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई।
मंत्री की नाराजगी बढ़ते ही पूरे ऑडिटोरियम में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी आनन-फानन में मंच पर कुर्सियां और मेज लगाने में जुट गए। मंत्री की फटकार के बाद कार्यक्रम के बीच में ही सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला वहां से चले गए। बाद में संशोधित व्यवस्था के बीच कार्यशाला का संचालन शुरू कराया गया। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय निषाद ने बताया कि मंत्री की नाराजगी के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त कराकर कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अपनी पत्नी मालती देवी के साथ पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने देखा कि मंच पर केवल पोडियम और डिस्प्ले बोर्ड लगा है, जबकि उनके सहित अन्य अतिथियों के बैठने की व्यवस्था नीचे दर्शक दीर्घा में की गई थी। यह देखते ही उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई और सीडीओ को तत्काल मंच पर मेज-कुर्सियां लगाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि यह केवल व्यवस्था की कमी नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और सरकार के कार्यक्रमों के प्रति गंभीर लापरवाही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिले के विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में क्यों नहीं बुलाया गया।