फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rainfall deficit of 19.1 mm in July; production likely to decline

Ambedkar Nagar News: जुलाई में 19.1 मिमी कम हुई बारिश, उत्पादन कम होने के आसार

Sat, 01 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rainfall deficit of 19.1 mm in July; production likely to decline
19.1 मिमी कम हुई बारिश
अंबेडकरनगर। सावन शुरू हो चुके हैं, लेकिन मेघ अब भी आंख-मिचौली खेल रहे हैं। शुक्रवार को बादलों ने पूरे दिन बारिश का एहसास कराया, मगर बूंदें नहीं बरसीं। उमस से लोग परेशान रहे और खेतों में बारिश की आस लगाए बैठे किसानों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। जुलाई में पिछले साल की तुलना में कम बारिश ने खेती की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के आंकड़े भी इस बार मौसम की बेरुखी की कहानी बयां कर रहे हैं। कृषि विभाग के अनुसार जुलाई में 18 दिन बारिश जरूर हुई, लेकिन ज्यादातर दिनों में सिर्फ नाममात्र की बूंदें गिरीं। पूरे महीने में 405.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19.1 मिमी कम है। पिछले साल जुलाई में सिर्फ 15 दिन बारिश हुई थी, लेकिन तेज बरसात के चलते कुल 424.4 मिमी पानी बरसा था। इस बार अच्छी बारिश सिर्फ कुछ दिनों तक सीमित रही। 12 जुलाई को 67 मिमी, 20 जुलाई को 82 मिमी और 21 जुलाई को 40.5 मिमी वर्षा हुई, जबकि बाकी दिनों में एक-दो से लेकर 20 मिमी तक ही पानी गिरा। यही वजह है कि खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन पा रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि शनिवार और रविवार को बेहतर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

------------------
बारिश न होने से धान की फसल पर संकट
फोटो-31
श्रवण क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी अमरजीत यादव ने बताया कि धान की रोपाई पूरी होने के बावजूद बारिश की कमी से फसल संकट में है। खेतों में नमी खत्म होने लगी है और कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं। ऐसे में बारिश हो जाए तो सिचाईं से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बारिश हो तो सिचाई में मिले राहत
फोटो-32
सुलेमपुर परसावां निवासी मुन्नीलाल मौर्य ने बताया कि डीजल पंप से सिंचाई करने से लागत बढ़ रही है, जबकि छोटे किसान सिंचाई भी नहीं करा पा रहे हैं। मुन्नीलाल के मुताबिक खेतों में धान की रोपाई हो चुकी है। अब सिचाई की बारी है लेकिन बारिश न होने के कारण मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed