{"_id":"6a6ceb02094d47308b0c1a51","slug":"shivbaba-dham-resounded-with-the-chants-of-har-har-mahadev-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-161844-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवबाबा धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवबाबा धाम
Sat, 01 Aug 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
कटेहरी के शिवबाबा धाम में शुक्रवार को साप्ताहिक मेले के दौरान दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी। क्षेत्र के शिवबाबा धाम में शुक्रवार को साप्ताहिक मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर खुलते ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु अपने साथ बेलपत्र, धतूरा, दूध, गंगाजल, फूल और अन्य पूजन सामग्री लेकर पहुंचे। सभी ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूरे दिन दर्शन और पूजा का सिलसिला चलता रहा। साप्ताहिक मेले में बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के लिए भी पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार मुंडन संस्कार कराए गए। इसके बाद लोगों ने पूजा सामग्री, घरेलू सामान, खिलौने और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी की। बच्चों में मेले को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सावन के दूसरे दिन भगवान शिव का अभिषेक
अंबेडकरनगर। सावन के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने पहुंचे। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया। भक्तों ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में शांति की कामना की।