{"_id":"6a246d1a7b778e8a7e03a5c6","slug":"video-road-leveling-being-carried-out-dumping-crushed-stone-under-guise-of-repairs-locals-halted-work-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत के नाम पर गिट्टी डाल कर की जा रही थी लेवलिंग, लोगों ने काम रुकवाया; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मरम्मत के नाम पर गिट्टी डाल कर की जा रही थी लेवलिंग, लोगों ने काम रुकवाया; VIDEO
नगर के वार्ड नंबर एक चतुर्भुजपुर में सड़क मरम्मत में अनियमितता का आरोप लगाकर मुहल्ले के लोगों ने शुक्रवार की शाम काम रोकवा दिया। आरोप लगाया कि सड़क मरम्मत के नाम पर गिट्टी डालकर लेवलिंग की जा रही है। घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने के कारण बारिश में ही सड़क फिर से खराब हो जाएगी। हो हल्ला होने पर नगर पालिका के जेई अमरदीप मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। नगर पालिका के चतुर्भुजपुर से लोहरा जाने वाला मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। डेढ़ दशक से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। लोगों की मांग के बाद की नगर पालिका की ओर से इसकी मरम्मत कराई जा रही है। इसके मरम्मत का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।