{"_id":"6a241927b1ae822c2602a2dc","slug":"video-video-union-minister-of-state-tokhan-sahu-pays-obeisance-at-the-shrine-of-goddess-chintpurni-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा
भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने हिमाचल प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध पावन शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी। केंद्रीय मंत्री शनिवार सुबह ऊना से सड़क मार्ग से माता के दरबार पहुंचे, जहां मंदिर प्रशासन और स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पावन पिंडी के दर्शनों के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नभ कालिया ने उन्हें विधिवत रूप से मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। पुजारी नव कालिया द्वारा पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई। केंद्रीय मंत्री ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाकर देश और प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि तथा अमन-चैन की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद पुजारी परिवार की ओर से मंत्री को माता की पावन चुनरी और सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद दिया गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से ताल्लुक रखने वाले और बिलासपुर से सांसद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू इन दिनों हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों के दौरे पर हैं, जिसके तहत उन्होंने मां श्री चिंतपूर्णी के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार अगले गंतव्य ज्वालामुखी देवी मंदिर और धर्मशाला के लिए रवाना हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।