{"_id":"6a23cac53183a984f10c41f5","slug":"video-gada-ma-yaga-bl-2017-ka-pahal-ramabhakata-ayathhaya-naha-ja-pata-tha-yapa-ma-asarakashha-ka-mahal-tha-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में योगी बोले- 2017 के पहले रामभक्त अयोध्या नहीं जा पाते थे, यूपी में असुरक्षा का माहौल था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में योगी बोले- 2017 के पहले रामभक्त अयोध्या नहीं जा पाते थे, यूपी में असुरक्षा का माहौल था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा के करनैलगंज के चकरौत में आयोजित कार्यक्रम में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने गोंडा के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अत्यंत ऊर्जावान जनपद है, लेकिन आजादी के बाद जिस विकास का अधिकारी था, वह उसे नहीं मिला। तुष्टिकरण, जातिवाद, भाई-भतीजावाद और अराजकता के कारण जनपद पिछड़ता चला गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रदेश और जिले के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। दूसरे प्रदेशों में लोग दूरी बनाकर चलते थे, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। अब उत्तर प्रदेश और गोंडा का नाम सुनते ही लोग सम्मान के साथ गले लगाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र और नौ वर्षों में प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नीतियों ने यह बदलाव संभव किया है।
योगी ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ जाति और चेहरे के आधार पर नहीं, बल्कि पात्रता के आधार पर मिल रहा है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित महिला पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंच रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।